ओ !हर सुबह जगाने वाले
ओ ! हर सांझ सुलाने वाले
मेरी जीवन नैया को खेने वाले
सूरज रे ! जलते रहना |
सत्य तू है ,शिव भी तू ही
तू ही सुन्दर , भव्य रूप
अंधेरों को उजाले की किरण देने वाले
सूरज रे !जलते रहना |
प्रभात में तू ब्रह्मा रूप
मध्यान में तू शिव स्वरुप
साझ को विष्णु रूप धरने वाले
सूरज रे ! जलते रहना |
ऊर्जा तू ही, शक्ति तू ही
तू ही मेरी प्रार्थना
ओ ! दुनियाँ के रखवाले
सूरज रे !जलते रहना |
सृष्टि तू ही , दृष्टि तू ही
तू ही मेरी आत्मा
मेरे अंदर के सूरज, ना बुझना
सूरज रे !जलते रहना |
मोहिनी चोरड़िया
मोहिनी चोरड़िया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें